*नकली कीटनाशक दुकानों पर प्रशासन ने की छापेमारी।*

*नकली कीटनाशक दुकानों पर प्रशासन ने की छापेमारी।*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि रसायन उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जिले की 17 दुकानों पर औचक छापेमारी की, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
टीम ने विभिन्न तहसीलों से संदिग्ध कीटनाशकों के 11 नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। मानकों पर खरे न उतरने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान के स्टॉक रजिस्टर में भारी विसंगतियां मिलने पर उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
अधिकारियों ने न केवल गुणवत्ता, बल्कि स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रसीदों की भी गहनता से जांच की ताकि निर्धारित दरों पर ही किसानों को दवाएं मिल सकें।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि खेती के सीजन में किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles