*राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में दीपज्ञानी अव्वल*

*राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में दीपज्ञानी अव्वल*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रभावी प्रस्तुति के दम पर दीपज्ञानी (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल कुमार (बीए प्रथम सेमेस्टर) को द्वितीय और विशाल पांडेय (बीए पंचम सेमेस्टर) को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव एवं मनीष राज बावरे शामिल रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन बचाने का एक संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग करें और समाज को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles