
*कलश यात्रा के साथ नवकुंडी गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ*
*कलश यात्रा के साथ नवकुंडी गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ कस्बे में गुरुवार को नवकुंडी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा का शुभारंभ दुर्गा माता मंदिर (पोखरा) से हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर कलश लिए मंगल गान करते हुए शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच यात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य भी पूरे मार्ग श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।
आयोजकों के अनुसार, यह आध्यात्मिक महोत्सव 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान लगातार होगा
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवकुंडी गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश।,श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था।
अवसर पर ग्राम प्रधान पति दीपक गुप्ता ने कहा कि इस महायज्ञ का मूल उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, शिवनारायण जायसवाल, कांता जायसवाल, शंकर सोनी, सतनारायण केशरी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, राजू पांडे और पंकज मदेशिया समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।











