*वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 झोपड़ियां ध्वस्त कर प्लांटेशन कराया गया मुक्त*

*वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 झोपड़ियां ध्वस्त कर प्लांटेशन कराया गया मुक्त*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील अंतर्गत गहिला दक्षिणी रेंज में गुरुवार को वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।संजय श्रीवास्तव निर्देशन में विभाग की टीम ने कंपार्टमेंट संख्या-18 में सोनभद्र से आए लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए 15 झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जांच में पाया गया कि सोनभद्र जनपद से आए कुछ लोग वन भूमि पर मड़ई और तिरपाल डालकर पुराने प्लांटेशन के पौधों को नष्ट कर रहे थे और भूमि कब्जाने की फिराक में थे।वन दरोगा राजेंद्र सोनकर के नेतृत्व में गठित टीम (जिसमें प्रशांत कुमार और सावित्री कुमारी शामिल थीं) ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचों को हटाकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान भाग रहे 4-5 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। भविष्य में वन क्षेत्र में प्रवेश न करने की लिखित चेतावनी और आश्वासन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles