*सेमरा के ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव हुए सम्मानित, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मिला पुरस्कार।*

*सेमरा के ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव हुए सम्मानित, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मिला पुरस्कार।*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले में 24 जनवरी2026( शनिवार),ब्लॉक संसाधन केंद्र (B.R.C.), नियामताबाद परिसर में। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सेमरा के ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव को जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
‘खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति’ के अंतर्गत प्रधान के सहयोग से ग्राम सभा में नई इकाइयां सफलतापूर्वक स्थापित की गई हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर चयनित किया गया था। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें ₹2000 की सम्मान राशि सीधे बैंक खाते (RTGS) में भेजी जाएगी।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा काशी नाथ सिंह,चयनित ग्राम प्रधान,जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles