**25 हजार का इनामी वांछित गोतस्कर गिरप्तार **

**25 हजार का इनामी वांछित गोतस्कर गिरप्तार **

चन्दौली अविनाश तिवारी

जिले की इलिया पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने गोतस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामबाबू यादव उर्फ आनंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इलिया थाना क्षेत्र के मालदह पुलिया स्थित काली माता मंदिर के पास से हुई। आरोपी के पास से 110 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली और प्रयागराज कमिश्नरेट में गोतस्करी समेत कई गंभीर मुकदमों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। उस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि रामबाबू मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।
तत्कालीन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 8 गोवंश बरामद किए थे, जिनमें से 3 मृत और 5 जीवित पाए गए थे। इसके अलावा मौके से अवैध तमंचा, मिसफायर कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ था। फरार चल रहे रामबाबू की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles