फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ

0-फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ
0-गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार रोगी एवं दो वर्ष से कम बच्चों को दवा प्रतिबंधित
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

घोरावल ब्लाक अंतर्गत फाइलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में डीईसी, कृमि नाशक तथा आईबरमेक्टिन की दवा खिलाकर प्राथमिक विद्यालय शाहगंज के प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद एवं एएनएम नीतू कनौजिया तथा शाहगंज की आशा गीता मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इस दौरान शाहगंज की आशा गीता मिश्रा ने बताया कि मच्छरों के काटने से इस बीमारी के कीटाणु शरीर में प्रवेश करते हैं और रात्रि में जब हम सोते हैं उसे समय यह संक्रमित कीटाणु पूरी रक्त वाहिनियों का दौरा करते हुए हमारे तंत्रिकाओं को कमजोर करने का कार्य करते हैं सबसे अहम बात यह है कि जब तक यह बीमारी सामने आती है तब तक समय 10 से 15 वर्षों का व्यतीत हो चुका रहता है इसलिए वर्ष में एक बार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सभी लोगों को यह दवा अपनी मौजूदगी में खिलाई जाएगी स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान रावटसगंज एवं घोरावल में ही चलाया जा रहा है ऐसे में अधिक से अधिक लोग इस दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने करें तथा स्वयं और परिवार को इस हाथी पांव नामक बीमारी से बचाया सके।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक,रसोईया एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles