
चौपाल में किया जायेगा किसानों की समस्याओं का समाधान।
चौपाल में किया जायेगा किसानों की समस्याओं का समाधान।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के विजयगढ़ अंतर्गत ग्राम देवरी मय देवरा गाँव में चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार नागर व सहायक चकबंदी अधिकारी चन्द्र भूषण द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उसका समाधान किया जायेगा। चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार नागर ने जानकारी देते हुए बताया की शासन के निर्देश पर चकबंदी वाले गाँवों में जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई के लिये तिथि निर्धारित की गई है जहाँ किसान अपनी समस्याएं बताकर उसका निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया की 24 फ़रवरी को देवरी मय देवरा में सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओ की सुनवाई की जायेगी तथा 26 फ़रवरी को धर्मदास पुर गांव में आयोजित जन चौपाल में वे स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उसका निस्तारण करेंगे। श्री नागर देवरी मय देवरा व धर्मदास पुर के किसानों से जन चौपाल में उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील किया है।











