*आगामी त्योहार नवरात्रि व ईद के मद्देनजर बीजपुर थाने में शांति समिति की हुई बैठक*

*आगामी त्योहार नवरात्रि व ईद के मद्देनजर बीजपुर थाने में शांति समिति की हुई बैठक*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)

आगामी चैत्र रामनवमी और ईद पर्व के मद्देनजर रविवार सुबह स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए विचार-विमर्श करना और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारी ने लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा का आश्वासन दिया। महंत मदन गोपाल दास महाराज ने बताया कि चैत्र रामनवमी के अवसर पर बुधवार, 18 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अगले दिन, 19 मार्च को शाम 4 बजे से 7 बजे तक हिमाचल के महंत 1008 राम मोहनदास रामायणी द्वारा कथा श्रवण का आयोजन होगा। शोभायात्रा के लिए 1100 कलशों की व्यवस्था की गई है, जो बेड़ियां हनुमान मंदिर से इंटेक बेल रिहंद वल्लभ पंत सागर तक जल भरने के लिए जाएंगे।विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार, 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बीजपुर स्वागत द्वार से बखरिहवा मोड़ तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने आश्वस्त किया कि इन सभी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।इस अवसर पर रामभजन सिंह, ग्राम प्रधान खमरिया इजाजत शेख, बद्री नाथ रजमिलान, अभिमन्यु, मुख्तार शेख, नाइस मास्टर, भोला पंडित, सुरेंद्र अग्रहरी, मनीष यादव, सुनील तिवारी, ताड़क नाथ दुबे, हाजी खलील और उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles