*18 मार्च को विशाल रोजगार मेला का आयोजन,40 से अधिक कंपनियाँ देंगी मौका *

*18 मार्च को विशाल रोजगार मेला का आयोजन,40 से अधिक कंपनियाँ देंगी मौका *
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी 18 मार्च, 2026 को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में यह मेला चकिया स्थित ‘द्विवेदी प्राईवेट आईटीआई’ (अहिरौरा रोड) के परिसर में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
एकदिवसीय मेले में देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ शिरकत करेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
लावा इण्टरनेशनल, अशोक लीलैण्ड, सुब्रोस लिमिटेड।
अमेजन व फ्लिपकार्ट (विजन एच.आर. सर्विसेज)।
एस.आई.एस. सिक्योरिटी, एडिको और ओवर ड्राइव इलेक्ट्रानिक्स।
ये कंपनियाँ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यता के आधार पर ऑन-स्पॉट जॉब ऑफर प्रदान करेंगी।
मेले में विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले युवा भाग ले सकते हैं:हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण।
स्नातक (BA, BSc, BCom) और बीटेक (B.Tech)।
ITI, डिप्लोमा और कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी।
इच्छुक अभ्यर्थीrojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर आवेदन करें।अपने साथ सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, रिज्यूमे और 4 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles