मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे शक्तेशगढ़ आश्रम,लिए बाबा का आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे शक्तेशगढ़ आश्रम,लिए बाबा का आशीर्वाद

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परमहंस आश्रम शक्तेशगढ़ में यथार्थ गीता के प्रणेता सदगुरुदेव भगवान का दर्शन करने के अभिलाषा लेकर दोपहर 2:40 पर आश्रम पहुंचे ।वहां पर सीधे आश्रम के संत आशीष महाराज एवं राम रक्षा नंद जी महाराज की अगुवाई में स्वामी जी के कक्ष में पहुंचे। वहां से 1 घंटे बाद सत्संग भवन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भगवान को तो देखा नहीं लेकिन सदगुरुदेव भगवान के रूप में महापुरुष का दर्शन पाकर मैं धन्य धन्य हो गया,यह मेरा परम सौभाग्य है और मेरी सरकार का भी, जो महापुरुष के दर्शन प्राप्त होते हैं। उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मैं उज्जैन महाकाल की नगरी का विधायक भी हूं। यह मेरा परम सौभाग्य है। सदगुरुदेव भगवान योगेश्वर महाप्रभु ने यथार्थ गीता की पुस्तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी। इस दौरान आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज जी, राम रक्षा नंद महाराज जी, सोहम महाराज जी, तानसेन महाराज जी, आशीष महाराज जी

दीपक महाराज जी एवंबबलू महाराज जी एवं समस्त महात्मा मुख्यमंत्री के साथ मंचासीन रहें। चप्पे-चप्पे सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासन मुस्तैद रहा इस दौरान जिला सूचना अधिकारी मिर्जापुर भी मौजूद रहे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles