
*दिल के अरमां आंसुओं में बह गए हम वफा करके भी तन्हा रह गए………….*
*दिल के अरमां आंसुओं में बह गए हम वफा करके भी तन्हा रह गए………….*
•~ सोनभद्र में सीएम सामूहिक विवाह योजना में स्वीकृत सात निर्धन- गरीब कन्याओं का सूची में नाम न होने से विवाह से हुई वंचित
•~ वंचित युवतियों के अभिभावकों ने चोपन में 26 मार्च को होने वाले सीएम सामूहिक विवाह योजना सूची में विवाह के लिए नाम डालने की मांगी स्वीकृति
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।दिल के अरमां आंसुओं में बह गए हम वफा करके भी तन्हा रह गए…………. उक्त पंक्तियां जनपद सोनभद के विकासखंड रावर्ट्सगंज अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के उन सात गरीब-निरीह निर्धन कन्याओं के पिता,अभिभावकों एवं परिजनों पर सटीक चरितार्थ हो रही है कि उन्होंने 23 मार्च2023 दिन सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपने सात कन्याओं का विवाह करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसकी स्वीकृति तथा निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश भी दिया गया लेकिन ठीक समय पर यह कह कर उनके इरादों,मंसूबों तथा कन्या के हाथ पीले करने का प्रण पर पानी फिर गया जब उन्हें यह कह दिया गया कि उनका लिस्ट में नाम नहीं है तथा लक्ष्य पूरा हो गया हैऔर उन्हें इस योजना से वंचित करते हुए निराश,हताश कर वापस घर लौटा दिया गया।इससे गरीब-निरीह सात निर्धन कन्याओं के विवाह से वंचित होने से उनके अभिभावक परिजन काफी चिंतित,परेशानहाल हैं।
इस संबंध में भेजे गए जिलाधिकारी सोनभद्र,मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र,जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्,खण्ड विकास अधिकारी,राबर्ट्सगंज- सोनभद्र को भेजे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत-मारकुण्डी, विकास खण्ड व तहसील- राबर्ट्सगंज,जनपद- सोनभद्र के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव बताते हैं कि ग्राम पंचायत मारकुण्डी के गरीब व असहाय व्यक्तियों कीसाथ पुत्रियों क्रमशः रीता 22 वर्ष पुत्री विजय यादव नि.मारकुंडी संग विजय सागर 23 वर्ष पुत्र गौरी शंकर नि.रौंप, कुमारी ममता 19 वर्ष पुत्री विनोद कुमार नि.मारकुंडी संघ संतोष कुमार 29 वर्ष पुत्र रामनरेश नि. जडेरूआ,सुरसती 18 वर्ष पुत्री बचाऊ नि.मारकुंडी संगअजय कुमार 25 वर्ष पुत्र मनीराम यादव नि.पनारी, संध्या 22 वर्ष पुत्री भुनेश्वर नि.मारकुंडी संग रितेश कुमार 27 वर्ष पुत्र उदय प्रकाश नि.हसरा बघेल सुषमा 22 वर्ष पुत्री रामदास नि. मारकुंडी संग विनय कुमार 28 वर्ष पुत्र लक्ष्मण नि. बरसोत,संजना 18 वर्ष पुत्री विफन नि.मीनाबाजार संग पप्पू कुमार भारती 27 वर्ष पुत्र नंदूराम नि.राजी,सरोज कुमारी 18 वर्ष पुत्री रतनलाल नि.मीनाबाजार संग रोहित कुमार 24 वर्ष पुत्र रामप्यारे नि.कोटा का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किया गया था और ग्राम पंचायत अंतर्गत कुल पात्र युवतियों का उक्त योजना के तहत स्वीकृत हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रार्थी के ग्राम पंचायत मारकुण्डी से उक्त सातों युवतियों के सामूहिक विवाह डायट परिसर, उरमौरा,राबर्ट्सगंज, जनपद- सोनभद्र में दिनांक 23.03.2026 को विवाह होना प्रस्तावित हुआ था और दिनांक- 20.03.2026 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों द्वारा सत्यापन की कार्यवाही करके दिनांक 23.03.2026 को सामूहिक विवाह के प्रस्तावित स्थल पर ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित भी किया गया।उक्त प्रस्ताव के उपरान्त ग्राम पंचायत अंतर्गत उक्त युवतियों के परिजनों व नात-रिश्तेदारों द्वारा प्रस्तावित
विवाह के क्रम में हिन्दू धर्म के अनुसार धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को किया जाने लगा और इस क्रम में सम्बन्धित्त युवतियों के घरों में हल्दी व मेहदी के मांगलिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो गये।उक्त के क्रम में एक ओर जहां ग्राम पंचायत अंतर्गत सामूहिक विवाह हेतु चयनित युवतियों के परिजनों द्वारा अपने- अपने घरों में मांगलिक कार्यक्रम किया जाने लगा,वहीं दूसरी ओर दिनांक- 21.03.2026 को खण्ड विकास अधिकारी, राबर्ट्सगंज से सम्बद्ध अधिकारी द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि बी०डी०ओ० महोदय द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य प्राप्त हो जाने के कारण आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत लाभार्थियों को उक्त प्रस्तावित योजना से वंचित किया जाता है।इसके उपरान्त प्रार्थी ने दिनांक 22.03.2026 को बी०डीओ०
राबर्ट्सगंज महोदय से जरिये दूरभाष वार्ता की गयी,तो उनके द्वारा भी वही बात दोहरायी गयी तत्पश्चात् दूरभाष वार्ता की गई तो यह बताया गया कि उरमौरा में प्रस्तावित सामूहिक विवाह हेतु लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है।ऐसे में आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत सातों लाभार्थियों को इससे वंचित किया जाता है।इसके उपरान्त वंचित कन्याओं के अभिभावकों द्वारा कहा गया सभी लाभार्थियों द्वारा हिन्दू धर्म अंतर्गत प्रचलित स्थानीय रीति- रिवाज के अनुसार धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को नात- रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया जा रहा है,ऐसे में यदि उन्हें इस योजना से वंचित कर दिया गया तो सम्बन्धित लाभार्थियों को शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित होना पड़ जायेगा जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन होगा।इस पर कहा कि यदि इस सम्बन्ध में साक्ष्य सहित अभिलेख प्रस्तुत करें तो चोपन में दिनांक
26.03.2026 को प्रस्तावित सामूहिक विवाह में आपके ग्राम पंचायत के लाभाथियों को शामिल कर उनका सामूहिक विवाह कराने पर विचार किया जायेगा।इसी क्रम में इस प्रार्थना पत्र के साथ लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र, रंगीन फोटोयुक्त साक्ष्य संलग्न कर अपेक्षित कार्रवाई करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है ताकि ग्राम पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कराया जाना जनहित में आवश्यक है तो उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।











