
*नौडीहा समिति मे गबन की विशिष्ट आडिट की हुई जाँच*
*नौडीहा समिति मे गबन की विशिष्ट आडिट की हुई जाँच*
•~ वैनी शाखा पर एडीसीओ सदर ने किया पार्किंग एकाउंट का परीक्षण
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।सहायक आयुक्त सहकारिता सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने वैनी शाखा मे नौडीहा बीपैक्स मे गबन की विशिष्ट आडिट के संबंध मे समिति के अभिलेखो की जाँच की गयी।जाँच के दौरान आरोपी पूर्व सचिव पूर्व सूचना के बावजूद उपस्थित नही हुए किन्तु समिति के सचिव वकालत हुसैन,आँकिक संदीप सिंह,समिति के अध्यक्ष बद्री सिंह उपस्थित रहे।एडीसीओ सदर ने बताया कि धनराशि को सब्याज जमा करने हेतु पूर्व सचिव को कई नोटिस दी गई परंतु अभी तक धनराशि नही जमा की गयी,यदि एक सप्ताह के भीतर गबन की धनराशि दंड ब्याज समेत जमा न की गई तो दोषी कर्मचारी के विरूद्ध संबंधित थाने मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
एडीसीओ से नगवां विकासखंड की बीपैक्स मे प्रथम और द्वितीय चरण की चयनित बी-पैक्स मेपार्किंग धनराशि का भी शाखाप्रबंधक और सचिवों के साथ परीक्षण किया।एडीसीओ ने शाखा प्रबंधक और सभी सचिवो को पार्किंग एकाउंट के परीक्षण व निस्तारण के निमित्त शुक्रवार को विकासभवन स्थित सहकारिता कार्यालय मे बैठक मे प्रतिभाग करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हुकुम सिंह,सचिव अंतिमा भारती,उदय शंकर,वकालत हुसैन,संदीप सिंह, अमीन ऋषि सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।











