*सड़क हादसे मे युवक गंभीर रूप से घायल*

*सड़क हादसे मे युवक गंभीर रूप से घायल*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता के पास देर शाम एक सड़क दुर्घटना में वाराणसी निवासी 38 वर्षीय अल्तमश (पुत्र अनवर) गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अल्तमश अपनी मोटरसाइकिल से सोनवार जा रहा था, तभी एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गीर गई।
दुर्घटना के बाद अल्तमश काफी देर तक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची नौगढ़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया ।
सी एच सी में तैनात डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला संयुक्त अस्पताल, चकिया के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर युवक के परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए। परिजनों ने बताया कि अल्तमश घर से रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles