*जॉब्स इंस्टीट्यूट में उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती ।*

*जॉब्स इंस्टीट्यूट में उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती ।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिक्षण संस्थान जॉब्स इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर संस्थान के लिए दोगुना खास रहा, क्योंकि आज ही के दिन ‘जॉब्स लाइब्रेरी’ की स्थापना को एक वर्ष भी पूरा हुआ।
लाइब्रेरी का स्थापना दिवस: प्रबंधक अनिल केशरी द्वारा पिछले वर्ष 14 अप्रैल को शुरू की गई जॉब्स लाइब्रेरी के एक वर्ष सफल होने पर छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान के संरक्षक श्याम लाल केशरी ने साझा किया कि आज प्रबंधक अनिल केशरी का जन्मदिन भी है, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक लाल बहादुर एवं राज बहादुर उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अनिल केशरी ने बताया कि “शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है, और यह लाइब्रेरी उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।”
कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच मिठाई बांटी गई। इस दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्य संदीप, चंद्रकला और रुकसार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles