
पशु एंबुलेंस: ग्रामीणों के लिए बनी वरदान 1962 पर करें कॉल
पशु एंबुलेंस: ग्रामीणों के लिए बनी वरदान
1962 पर करें कॉल
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पशुपालकों के लिए शुरू की गई एंबुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में एक वरदान के रूप में सिद्ध होती जा रही है
जहां एक तरफ पशुपालक इस लोकप्रिय योजना के शुरू होने से अपने बीमार पशुओं के इलाज हेतु तत्काल सरकारी सुविधा का लाभ लेते हुए बताया कि सरकारी एंबुलेंस सुविधा 1962 पर कॉल करने के दौरान ग्रीष्म ऋतु में सुबह 10:00 से लेकर रात्रि 8:00 तक इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है बीमार पशुओं सहित पालतू जानवरों का भी इलाज किया जाता है पशु डॉक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि गाय ,भैंस, निर्धारित सरकारी मानक ₹5 कुत्ता, बिल्ली,₹10 भेड़ और बकरी के लिए निर्धारित धनराशि ₹2 प्रति पशु है। BVG इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत जिले के नोडल डॉ राहुल राज एवं पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा पशुपालकों के एक कॉल पर बीमार पशुओं के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित है
शाहगंज निवासी गौरव मिश्रा ने के 1962 पर कॉल करने के उपरांत निर्धारित समय में पशु एंबुलेंस सेवा एक कॉल आपके द्वार पर पहुंच गई और गर्भवती पशु का समुचित उपचार एवं आवश्यक सलाह भी दिया गया
इस दौरान डॉक्टर अखिलेश पटेल के साथ फार्मासिस्ट अंजनी पांडेय मौजूद रहे। कुछ पशुपालकों ने कहा कि कॉल सेंटर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी हो जाए तो निश्चित रूप से यह योजना और अधिक प्रभावी तथा सुदृढ़ हो जाएगी











