*बैढ़न में दिन दहाड़े बैंक डकैती के बाद यूपी-एमपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट,बीजपुर पुलिस ने की नाकेबंदी*

*बैढ़न में दिन दहाड़े बैंक डकैती के बाद यूपी-एमपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट,बीजपुर पुलिस ने की नाकेबंदी*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

मध्यप्रदेश के बैढन में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। लुटेरों के उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने की सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है।​घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मध्यप्रदेश सीमा से सटे सिरसोती बॉर्डर सहित सभी प्रमुख रास्तों की घेराबंदी कर दी है। आने-जाने वाले हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बैंक लूटने के बाद बदमाश उत्तर प्रदेश के बीजपुर की ओर भागे हैं।​बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।​बैढन में हुई बैंक लूट के बाद पुलिस चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सिरसोती स्थित मध्यप्रदेश बॉर्डर और अन्य गुप्त रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।अपराधियों को किसी भी कीमत पर भागने नहीं दिया जाएगा।बीजपुर और आसपास के इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।जंगलों और सुनसान रास्तों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।फिलहाल पुलिस बदमाशों के हुलिए और भागने की दिशा को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस से लगातार संपर्क में है।इस सघन चेकिंग अभियान के कारण बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कोई भी ढील बरतने के मूड में नहीं है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles