भाजपा पार्टी में अंदरूनी मामला सामने आने से कार्यकर्ता दो भागों में बदलते नजर आने लगे।

भाजपा पार्टी में अंदरूनी मामला सामने आने से कार्यकर्ता दो भागों में बदलते नजर आने लगे।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
भाजपा जिला अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के बीच शुरू हुआ विवाद अब दो भागों में बदलता नजर आने लगा है जहां एक ओर अपनी नाराजगी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा दिया जा रहा है वहीं कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष का समर्थन भी किया जा रहा है ।इस खींचतान ने पार्टी संगठन की एकजुट पर सवाल खड़ा कर दिया है।
बता दें मामले की शुरुआत उस समय हुई जब भाजपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक की गई थी नौडीहा के बूथ अध्यक्ष उमेश चौबे देर से पहुंचे थे श्री चौबे ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला अध्यक्ष भाजपा ने उनसे नाम पूछा और नाम सुनकर अमर्यादित व्यवहार करते हुए बैठक से बाहर कर दिया ।जिसके कारण में अपने दायित्व से इस्तीफा दे रहा हूं ।श्री चौबे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर अपनी ब्यथा की व्याख्या सुना रहे हैं ।चर्चाओं की माने तो कार्यकर्ताओं ने बैठक निंदा प्रस्ताव तक पारित करने की बात कहना शुरू कर दिया है जानकारों की माने तो पार्टी में अंदरूनी खींच तान से पार्टी की छवि और संघटानात्मक मजबूती पर असर पड़ सकता है जो आने वाले समय में चुनौती बन सकता है। फिरहाल अब सबकी नजरें शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हुई हैं।जो भविष्य के गर्भ में है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles