
*नौगढ़ तहसील में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार।*
*नौगढ़ तहसील में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं और लेखपाल आकाशदीप चौहान के बीच तीखी झड़प और विवाद का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में किसी बात को लेकर लेखपाल और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जिसने जल्द ही बड़े विवाद का रूप ले लिया।जहां एक तरफ लेखपाल आकाशदीप चौहान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ताओं पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है।वहीं दूसरी तरफ बार एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उचित कार्रवाई की मांग की है। निस्तारण तक वकीलों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।











