
* पदयात्रा के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश।*
* पदयात्रा के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सेमरा कुशही गांव होते हुए नौगढ़ बाजार तक निकाली गई।पदयात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्लोगन और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ,डॉ. कृष्ण कुमार, मनीष राज बावरे सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पदयात्रा के समापन पर महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया।











