*डिजिटल जनगणना 2026: पी एम श्री विद्यालय में प्रशिक्षण हुआ शुरू* 

0-डिजिटल जनगणना 2026: पी एम श्री विद्यालय में प्रशिक्षण हुआ शुरू

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

घोरावल सोनभद्र देश की प्रकृति का मुख्य स्तंभ जनगणना पर ही निर्भर है देश के विकास का खाका इसी से तैयार किया जाता है नई नीतियां, जो तय की जाती हैं उसकी मुख्य धुरी जनगणना ही है।तहसील घोरावल के अंतर्गत 15 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनगणना 2026 हेतु प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है

तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घोरावल में 492 प्रगणक और 82 सुपरवाइजर कर्मा में 64 प्रगणक और 11 सुपरवाइजर चोपन में 18 प्रगणक और तीन सुपरवाइजर सहित कुल मिलाकर 574 प्रगणक और 96 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है प्रशिक्षण के पहले चरण के अंतर्गत सोमवार से बुधवार तक पहला बैच दूसरा बैच 23 अप्रैल 25 अप्रैल तक तथा तीसरा बैच 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चौथा और अंतिम बैच 4 मईसे 6 मई तक संचालित किया जाएगा जिसमें फील्ड ट्रेनर के रूप में अमित कुमार शुक्ल, सरदार भगत सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, सुनील कुमार,मनीष कुमार पटेल मानवेंद्र सिंह पटेल ,बृजेंद्र कुमार सिंह के द्वारा डिजिटल जनगणना जिसमें सिर्फ मकान सूचीकरण को व्यवस्थित किया जाना हैतहसीलदार घोरावल ने कहा कि मकान सूचीकरण का कार्य 22 में से 20 जून तक किया जाएगा साथ ही 7 मई से 21 मई तक स्वयं के माध्यम से भी किया जा सकेगा प्रशिक्षण में मुख्य रूप से यह बताया गया किसी भी दशा में किसी भी मकान को छोड़ना नहीं है इसके साथ ही जिस मोबाइल से जनगणना 2026 की शुरुआत होगी उसे एंड्राइड मोबाइल को बीच में कदापि न चेंज किया जाए इस बात का विशेष रूप से ध्यान देते हुए जनगणना 2026 शुरू किया जाएगा।प्रशिक्षण में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह पटेल, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सहित शिक्षकों में मुख्य रूप से अशोक कुमार सन्यासी,दीनबंधु त्रिपाठी, कौसर जहां सिद्दीकी श्रेया जयसवाल राजेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles