
यूपी बोर्ड परीक्षा में हंस वाहिनी इंटर कॉलेज का दबदबा कायम
यूपी बोर्ड परीक्षा में हंस वाहिनी इंटर कॉलेज का दबदबा कायम
हाई स्कूल में 90% एवं इंटर मीडिएट में 89% परीक्षार्थी उत्तीर्ण
हाई स्कूल में आंशिका 90.8% प्रतिमा मौर्या 90.6% एवं इंटर मीडिएट में अजय पटेल 86% रंगीना गुप्ता 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय के रहे टॉपर
करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परिणाम गुरुवार को शाम 04 बजे घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। इसी क्रम में हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया के
इंटर के छात्र अजय पटेल ने 86.4% एवं रंगीना गुप्ता ने 80.6% अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर रहे। हाई स्कूल में हाई स्कूल में आंशिका ने 90.8% प्रतिमा मौर्या 90.6% अंक हासिल कर अपने विद्यालय में टॉप किया है।
प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि मेरे विद्यालय का परीक्षा परिणाम हाई स्कूल में 90 प्रतिशत
एवं इंटर मीडिएट के 89 प्रतिशत छात्र छात्रा उत्तीर्ण रहे। जिनमें सर्वाधिक छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।











