*स्वस्थ बेटी,सशक्त भारत-मोनीषा कुलश्रेष्ठ*

*स्वस्थ बेटी,सशक्त भारत-मोनीषा कुलश्रेष्ठ*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

डीएवी पब्लिक स्कूल,एनटीपीसी, रिहंदनगर में धन्वंतरि चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी महाप्रबंधक मोनीषा कुलश्रेष्ठ का प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महाप्रबंधक मुख्य चिकित्साधिकारी ने विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने व्याख्यान में जीवन जीने की शैली पर विशेष जोर दिया । उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का मानसिक दबाव नहीं लेना चाहिए। हमेशा खुश रहने की कला विकसित करनी चाहिए। छोटी छोटी उपलब्धियों में खुशी ढुंढनी चाहिए। खुश रहने के लिए सकारात्मक सोच, नकारात्मकता से दूरी, नियमित व्यायाम, ध्यान आदि करनी चाहिए। उन्होंने सभी बालिकाओं से कहा, स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने बताया कि जब बेटियां स्वस्थ होगी; तभी भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बेटी हीं सशक्त परिवार की नींव है और सशक्त परिवार हीं विकसित भारत का आधार है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्राओं से कहा कि हमेशा सही रास्ता का चयन करें। सही ग़लत की समझदारी अति आवश्यक है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि माता-पिता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से सही मार्ग का चयन करें और जीवन को बेहतर बनाएं। उन्होंने बालिकाओं को दैनिक जीवन में होने वाली नैसर्गिक परिवर्तनों एवं कठिनाइयों के प्रति सजग करते हुए परामर्श दिया कि समयानुसार महिला चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने बताया कि छात्राओं को कुछ कौशल में महारत हासिल करनी चाहिए। कौशल विकास से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। अंत में प्राचार्य राजकुमार ने सहृदय धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने बताया कि आपने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से डीएवी की छात्राओं के लिए समय निकाला, इसके लिए विद्यालय परिवार कृतज्ञता व्यक्त करता है। मुझे विश्वास है कि विद्यालय की छात्राएं आपके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में बेहतरीन सफलता हासिल करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विजय तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, शगुफ्ता शबनम, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles