
फ्यूचर क्लासेस कोचिंग सेंटर करमा की छात्रा प्रतिभा मौर्या ने जिले में पाया 8वाँ स्थान, क्षेत्र में खुशी का माहौल
फ्यूचर क्लासेस कोचिंग सेंटर करमा की छात्रा प्रतिभा मौर्या ने जिले में पाया 8वाँ स्थान, क्षेत्र में खुशी का माहौल
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
राजस्थानी विकासखंड के अंतर्गत फ्यूचर क्लासेस कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।कक्षा 12वीं में छात्रा प्रतिभा मौर्या ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 8वाँ स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंजली मौर्या ने 82.3 प्रतिशत, ज्योति मौर्या ने 82 प्रतिशत, अनन्या तिवारी ने 81 प्रतिशत तथा मनीषा मौर्या ने 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कक्षा 10वीं में रागिनी मौर्य ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इसके साथ सुनीता मौर्या ने 88 प्रतिशत, रंजना विश्वकर्मा ने 85 प्रतिशत, गरिमा पटेल ने 84.5 प्रतिशत, अंशी त्रिपाठी ने 81 प्रतिशत, अन्तिमा यादव ने 81 प्रतिशत तथा पूर्णिमा मौर्य ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यार्थियों से विशेष बातचीत में छात्रों ने संस्थान के निदेशक अजय कुमार यादव जी की खूब सराहना की। विद्यार्थियों ने बताया कि अजय सर हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उन्होंने हर समय सही मार्गदर्शन देकर सफलता की राह दिखाई।संस्थान के प्रबंधक ने इस सफलता का सारा श्रेय बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगन को दिया तथा सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया l











