*आधी रात अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, 5 ट्रैक्टर और 1 JCB सीज*

*आधी रात अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, 5 ट्रैक्टर और 1 JCB सीज*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़  तहसील क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव में बीती रात प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रात करीब 12:30 बजे छापेमारी कर पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर सद्दाम नामक व्यक्ति ने 100 घन मीटर मिट्टी खनन की ऑनलाइन अनुमति दिखाई, लेकिन जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं, मौके पर मौजूद किसी भी वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का उपयोग व्यावसायिक खनन में किया जा रहा था।

प्रशासन ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर चकराघट्टा थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles