भगवानपुर में 11,000 वोल्ट लाइन का तार गिरा,24 घंटे बाद भी नहीं हुई मरम्मत

भगवानपुर में 11,000 वोल्ट लाइन का तार गिरा,24 घंटे बाद भी नहीं हुई मरम्मत

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

रामगढ़ फिटर के अंतर्गत भगवानपुर गांव में बिजली व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव निवासी रामप्रसाद के घर के पास 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया है lजिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह  मामला रामगढ़ फिटर व मरकरी का बताया जा रहा है स्थानीय रामप्रसाद रामबली संतोष, फुलवंन्ती,अंकित यादव, अंशु कुमार का कहना है कि इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ प्रवीण गुप्ता से संपर्क किया गया । उन्होंने लाइनमैन को भेजकर गिरे तार को ठीक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन शकील को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।बता दें कि इस भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांव में पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरे हुए तार को ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles