
*नौगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर पशु तस्कर , भेजा गया जेल*
*नौगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर पशु तस्कर , भेजा गया जेल*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली जिले की नौगढ़ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित चल रहे पशु तस्कर नंदू यादव को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उसके पैतृक निवास चकिया क्षेत्र से दबोचा।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर सोनभद्र और मिर्जापुर के इलाकों से पशुओं को खरीदता था। इन पशुओं को नौगढ़ के दुर्गम जंगली रास्तों के जरिए बेहद क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार ले जाया जाता था, जहाँ उन्हें वध के लिए ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पुलिस की दबिश के दौरान नंदू यादव जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा था, जबकि उसके दो साथी पकड़े गए थे। उन्हीं साथियों की निशानदेही और पुलिस की सक्रियता के कारण आखिरकार वह पकड़ा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नंदू के खिलाफ नौगढ़ थाने में पुराने 2मामले दर्ज है,जबकि चकिया थाने में 6 मामले दर्ज है।इस सफल गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र भारती, लालबहादुर यादव, हेड कांस्टेबल परशुराम और सचिन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।











