तेज आंधी तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश -डी एम

तेज आंधी तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश -डी एम

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

जनपद में तेरह मई को आए तेज आंधी तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा बाधित विद्युत व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि आंधी तूफान के कारण जिन क्षेत्रों में पशुहानि आवासीय क्षति और अन्य प्रकार का नुकसान हुआ है उसकी विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है वहां टूटे हुए बिजली के खंभों और क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए ताकि जल्द से जल्द सामान्य आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles