
सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, 148 शिकायत मे 12 का मौके पर निस्तारण
सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, 148 शिकायत मे 12 का मौके पर निस्तारण
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शनिवार को रावटसगंज तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। किसी ने जमीन विवाद की शिकायत की तो किसी ने बिजली, पानी, सड़क और पुलिस से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने की। साथ मे क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा समेत राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जल निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 148 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन ने राहत पहुंचाने का कार्य किया। वहीं बाकी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में प्रशासनिक सक्रियता साफ दिखाई दी। अधिकारी फरियादियों से सीधे संवाद करते नजर आए, जिससे लोगों में उम्मीद और भरोसा दोनों देखने को मिला। एसडीएम ने बताया कि“शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें।











