
*सोनभद्र जिला जेल गुर्मा में वितरित की गयी ओआरएस तथा ग्लूकोज पाउडर*
*सोनभद्र जिला जेल गुर्मा में वितरित की गयी ओआरएस तथा ग्लूकोज पाउडर*
•~भीषण तपन,उमस भरी गर्मी से बचाव एवं राहत के लिए जेल प्रशासन हुआ सक्रिय
•~ कराया गया ओआरएस, ग्लूकोज,आम का पना का सेवन
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।भीषण तपन,उमस भरी गर्मी,तेज धूप,हीटवेव और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कारागार प्रशासन ने बंदियों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था लागू किया गया है।गर्मी और लू के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से जेल प्रशासन द्वारा पहले से ही बंदियों के लिए आम का पना उपलब्ध कराया जा रहा था।अब वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए भी राहत व्यवस्था शुरू की गई है।इस आशय की जानकारी देते हुए जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि कारागार प्रशासन के निर्देशानुसार सुरक्षा कर्मियों को तेज धूप,गर्मी एवं लू से बचाने के लिए गल्ला गोदाम परिसर में प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आम का पना उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी भी इसका सेवन कर लाभान्वित हो सकेंगे।इसके अतिरिक्त जेल चिकित्सालय की ओर से प्रतिदिन प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को एक पैकेट ओआरएस तथा ग्लूकोज पाउडर भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है,ताकि शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी न हो तथा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव हो सके। जेल
प्रशासन ने सभी सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का नियमित रूप से लाभ उठाएं,पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।अधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों और बंदियों दोनों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।कारागार प्रशासन की इस पहल को सुरक्षा कर्मियों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था से राहत मिलेगी और ड्यूटी के दौरान कार्यक्षमता भी बनी रहेगी।











