
*सलखन गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील,बनी परेशानी का कारण*
*सलखन गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील,बनी परेशानी का कारण*
*बारिश में नरक बन जाती है यह सड़क*
सलखन, सोनभद्र (राघवेंद्र कुमार )
सलखन गांव की यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। विकास के दावों के बीच यह सड़क प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की कहानी बयां कर रही है।
क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की इस मूलभूत समस्या का समाधान कब तक करते हैं। ग्रामीण सुरेंद्र,रोहित, सोनू,नंदू जायसवाल,विजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।











