*बलुई बांध-अदलगंज माइनर मार्ग पर शराबी मचा रहे हैं उत्पात,चोर-उच्चके कर रहे छिनैती*

*बलुई बांध-अदलगंज माइनर मार्ग पर शराबी मचा रहे हैं उत्पात,चोर-उच्चके कर रहे छिनैती*

गुरमा,सोनभद्र *अवधेश कुमार गुप्ता*

चोपन थाना क्षेत्र के बलुई बांध से अदलगंज माइनर मार्ग पर इन दोनों शराबी काफी उत्पात मचा रहे हैं वही चोर उचक्के राह चलते राहगीरों से छिनैती करने से कदापि बाज नहीं आ रहे है।सुरक्षा का कोई व्यवस्था न होने के कारण असमाजिक, अराजकतत्वो के हौसले काफी बुलंद हैं। इससे उक्त मार्ग से आने-जाने में लोगों को काफी भय सताने लगा है। इससे लोगों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है।
इस संबंध में समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता मनोज पाठक बबलू ने बताया कि बलुई बांध से अदलगंज माइनर आवागमन वाले मार्ग पर शराबियों का काफी संख्या मे जमघट लगने लगा है। राह चलते राहगीरों,महिलाओं को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए छिंटाकशी करने से बाज नहीं आते हैं। वहीं दूसरी तरफ शाम ढलते ही चोर उचक्के किस्म के असामाजिक अराजकतत्वों द्वारा राहगीरों से छिनैती की घटना को अंजाम देने से कदापि बाज नहीं आते हैं। इससे लोगों का राह चलना काफी मुश्किल सा हो गया है। लोग भय के साए में आवागमन करने के लिए पूर्ण रूप से विवश है। इससे आम जनमानस सेमत प्रबुद्ध नागरिकों में काफी तीव्र आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए अभिलंब ही उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles