*फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद,सात लोग गिरफ्तार*

*फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद,सात लोग गिरफ्तार*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम झीलो में सोमवार को फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों,वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ पुलिस टीम के साथ एक प्रार्थना पत्र की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान ग्राम झीलो निवासी दो पक्षों के बीच फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने को लेकर विवाद पाया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बाबूराम पुत्र जनकधारी (55), लीलावती पत्नी बाबूराम (50), कुशुम देवी पत्नी मंगलू (30), मनीलाल पुत्र स्व.जनकधारी (45), मुटुरी देवी पत्नी मनीलाल (40), जीतलाल पुत्र मनीलाल (23) निवासी ग्राम झीलो तथा विकेश कुमार पुत्र राजमन (24) निवासी ग्राम महुली को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी रविवार सुबह लगभग 10:10 बजे थाना बीजपुर गेट के निकट की गई। सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीनानाथ, आरक्षी सुन्दरम, आरक्षी विजय कुमार सरोज एवं महिला आरक्षी रागिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles