
* हेल्पएज इंडिया आईईएक्स की पहल से 183 टीबी मरीजों को मिलेगी 6 महीने तक मुफ्त पोषण सहायता,
* हेल्पएज इंडिया आईईएक्स की पहल से 183 टीबी मरीजों को मिलेगी 6 महीने तक मुफ्त पोषण सहायता,
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली में टीबी (क्षय रोग) के 183 मरीजों को छह महीने तक मुफ्त पोषण सहायता प्रदान करने की सराहनीय पहल की गई है। इसे हेल्पएज इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के सहयोग से शुरू किया गया है। मंगलवार को सदर विकास खंड के सीडीओ कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर.जगत साईं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने इसकी शुरुआत की और मरीजों को ‘पोषण पोटली’ वितरित की।
सीडीओ आर.जगत साईं ने कहा कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश ने भी जोर दिया कि इससे इलाज के परिणाम बेहतर मिलते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली, नियामताबाद, सकलडीहा, चकिया, शहाबगंज, बरहनी और मढ़ी के मरीज होंगे लाभान्वित।कुल 183 मरीजों को अगले छह माह तक यह पोषण पोटली दी जाएगी, जिसका उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।











