*बंद रेस्टोरेंट से चल रही थी अंतरराज्यीय शराब तस्करी, 33 गिरफ्तार और 520 लीटर अवैध शराब बरामद*

*बंद रेस्टोरेंट से चल रही थी अंतरराज्यीय शराब तस्करी, 33 गिरफ्तार और 520 लीटर अवैध शराब बरामद*
चन्दौली, अविनाश तिवारी
बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां अवैध शराब की बड़ी खेप भेजने की तैयारी में जुटे एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का चन्दौली कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक बंद पड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 15 पुरुषों और 18 महिलाओं समेत कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 520.7 लीटर अवैध शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद किए गए हैं।
सकलडीहा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार निवासी सुमंत कुमार को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने वार्ड नंबर पांच स्थित एक बंद चंदौली रेस्टोरेंट में शराब की बड़ी खेप डंप होने की जानकारी दी। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट पर धावा बोला, जहां आरोपी शराब की बोतलों की पैकिंग में जुटे हुए थे।
पुलिस की निगरानी और चेकिंग से बचने के लिए इस गिरोह ने तस्करी का बेहद शातिर तरीका अपनाया हुआ था।
शराब की बोतलों को पहले अखबार में लपेटा जाता था और फिर पारदर्शी टेप से अच्छी तरह पैक किया जाता था।
पुरुष तस्कर इन बोतलों को पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में छिपाते थे, जबकि महिला तस्कर पुलिस की शंका से बचने के लिए हैंडबैग, सूटकेस और अपने कपड़ों के भीतर शराब की बोतलें छिपाकर ले जाती थीं। इस खेप को रेलवे, बसों और दोपहिया वाहनों के माध्यम से छोटी-छोटी खेप में बिहार पहुंचाकर वहां ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।
यह गिरोह स्थानीय शराब ठेकों से शराब की खेप जुटाकर बंद रेस्टोरेंट में इकट्ठा करता था और पैकिंग के बाद उसे बिहार भेजने की व्यवस्था करता था। पुलिस ने सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles