*मारकुंडी सहकारी समिति पर तीसरे दिन पुलिस के निगरानी में शुरु हुआ खाद वितरण*

*मारकुंडी सहकारी समिति पर तीसरे दिन पुलिस के निगरानी में शुरु हुआ खाद वितरण*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी,अवई, सहकारी समिति पर गुरुवार को तीसरे दिन पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था होने के पश्चात किसानों की भीड़ को नियंत्रित के पश्चात खाद का वितरण किया गया।
बताते है कि मारकुंडी सहकारी समिति पर 400बोरी युरिया,400 बोरी डीएपी खाद होने पर मंगलवार को सचिव द्वारा खाद का वितरण होना था लेकिन किसानों की अत्यधिक भीड़ अधिक होने से किसानों में आपसी तालमेल न होने के कारण तथा आपसी विवाद के चलते पूरे दिन खाद वितरण बंद कर दिया गया था।जिसकी जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात पुलिस व्यवस्था की मांग किया गया था। गुरुवार को तीसरे दिन पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के निगरानी में खाद वितरण शुरु किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप अमरदेव सचिव, रमेश आंशिक, राजेंद्र मिश्रा चौकीदार, हेड कास्टेबल,अमित चौहान,अरुण कुमार पाण्डेय,पूर्व प्रधान परमेश्वर यादव,कमला यादव, राहुल सिंह, रामेश्वर, महेंद्र,रंगनाथ मिश्रा, कन्हैया लाल,रामसरन , अशोक, मुरारी धर इत्यादि गणमान्य किसान उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles