
*आदिवासी समुदायों के लोग जल,जंगल, जमीन के सदियों से रक्षक-संदीप मिश्रा*
*आदिवासी समुदायों के लोग जल,जंगल, जमीन के सदियों से रक्षक-संदीप मिश्रा*
•~ पेड़ हैं तो प्राण हैं बना जनान्दोलन
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।कोन ब्लाक के बरहमोरी में “पेड़ हैं तो प्राण है” अभियान के तहत शुक्रवार को अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों को आम का पौधा वितरित किया गया। सबने पेड़ लगाने व उनकी परवरिश अपने परिवारिजनो की तरह करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने शुरू किया।संदीप मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवारजन,आदिवासी भाई-बहन सब मिलकर पेड़ लगाएंगे और कोई केन्द्र सरकार की सहयोगी स्वार्थी कम्पनियां उन पेड़ो को काट देगी। ये किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह हमारे आदिवासी समुदायों के लोग जल,जंगल, जमीन के सदियों से रक्षक रहे है। इनका एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा ।गौरतलब है कि विगत कई महीनों से जिले में अडानी ग्रुप,जिंदल ग्रुप आदि कंपनियों का जंगल काटे जाने और आदिवासियों के अधिकार हनन के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं।वही तरिया क्षेत्र के अभिवावक कन्हैया चेरो ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी पहचान हैं हम इनको किसी को काटने नहीं देंगे।अमिला धाम मन्दिर परिसर के अध्यक्ष नवलेश गोण ने कहा कि पेड़ पानी और पहाड़ को हमारे पुरखो ने संजोकर रखा है हम इसे किसी किमत पर बर्बाद नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में विनय खरवार,योगेन्द्र यादव,बासमती खरवार,दिनेश चेरो,सुदामा बैगा,रामदुलारे पनिका,दशरथ खरवार,गीता पासवान,राजू पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।











