
बिना कोचिंग नीट में शानदार सफलता, अजय ने जिले का बढ़ाया मान
बिना कोचिंग नीट में शानदार सफलता, अजय ने जिले का बढ़ाया मान
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
घोरावल महावीर कॉलोनी निवासी अजय पटेल ने नीट-2026 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3187 प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 720 में से 632 अंक हासिल किए। उनकी सफलता पर घर, मोहल्ले और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राजेश सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में संतोष पाठक एडवोकेट, संजय मिश्रा, डॉ. श्रीश, अरुण तिवारी, मनोज तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह, गोपाल गोविंद पाल सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।











