लघु सिंचाई से निर्मित कुआ चार माह में धव्स्थ।

लघु सिंचाई से निर्मित कुआ चार माह में धव्स्थ।

करमा ,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पापी के भगौती गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कुआं निर्माण के चार माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने कुएं के निर्माण कार्य में गंभीरअनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
स्थानीय निवासी विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि विभाग ने कुएं की खुदाई के बाद निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन इसमें निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान मेरे साथ ग्रामीणों ने ठेकेदार तथा विभागीय कनिष्ठ अभियंता (जेई) के गुणवत्ता पर आपत्ति जताई थी परन्तु जिम्मेदार लोगों ने एक भी बात नहीं सुनी।ग्रामीणों के अनुसार, कुएं की जोड़ाई और निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री जैसे सिंगल ढोका और भस्सी का उपयोग किया गया। इसके परिणामस्वरूप कुछ ही समय बाद कुएं में दरारें पड़ गईं और वह फटने लगा।ग्रामीणों की मानें तो कुएं के फटने के साथ ही आसपास की जमीनों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों में किसी संभावित दुर्घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने जिलाधकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कुएं की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराते हुए। दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कुएं का दोबारा मानक के अनुरूप निर्माण कराने की अपील की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles