
*दुधारु पशु भैंस की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत,पशुपालक परेशान*
*दुधारु पशु भैंस की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत,पशुपालक परेशान*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत गुरमा सीमेंट फैक्ट्री स्थित पीएसी कैंप के बगल में सुबह के वक्त जंगल चरने जा रही पशुपालक राजेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व. ऋषिराज मिश्रा निवासी मारकुंडी,कसहवा घाट की एक दुधारू पशु भैंस की विद्युत स्पर्शाघात से तत्काल मौत हो गयी। इसके संबंध में पशुपालक द्वारा ग्रामप्रधान मारकुंडी, पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल को अवगत करा दिया गया है। पशुपालक ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे दुधारू पशु भैंस कई अन्य पशुओं के साथ जंगल में चारा चरने जा रही थी कि विद्युत तार मे प्रवाहित विद्युत की चपेट में आ गई। जिससे उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी।इससे पशुपालक काफी चिंतित एवं परेशानहाल है











