
*तेज रफ्तार का कहर:टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाईक सवार दो घायल*
*तेज रफ्तार का कहर:टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाईक सवार दो घायल*
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे पटवध से करगरा से तेज रफ्तार जा रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये हैं।जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट आई है वही महिला को गम्भीर रुप से घायल हो गई।जिसकी जानकारी डायल पुलिस को मिलने पर डायल पुलिस ने दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से अनिल (35 वर्ष) पुत्र बिहारी उर्फ गजेड़ी और पूनम (30वर्ष) पुत्री नाथू निवासी गुरदह टोला करमडाड से चोपन जा रहे थे कि भभाईच पटेल मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से जहां अनिल को छिटपुट चोट लगने से घायल हो गया वहीं महिला पूनम को गम्भीर चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई है ।जिसे दोनो को डायल पुलिस चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजकर परिजनों को सूचना देने के पश्चात दोनों वाहनों को चोपन थाना भेज दिया गया।











