*पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी।*

*पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी।*

• *कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों में सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश।*

 इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी विनोद मिश्रा /सेराज अहमद 

आज दिनांक 21.07.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों व घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया जाए तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में स्थित समस्त धार्मिक स्थलों व गंगा घाटों पर समुचित पुलिस प्रबंध कराये जाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कांवड़ यात्रा को शांति,सुरक्षा और समर्पण के साथ सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को सहयोग देना हमारा कर्तव्य है।
समीक्षा बैठक में यक्ष एप के माध्यम से सत्यापन अभियान, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, CCTNS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं ई-समन (e-Summon) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, Zero Fatality District अभियान, Reducing Traffic Congestion (RTC), सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी यातायात प्रबंधन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles