*देवदूत बना पुलिस का जवान,आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की बचाई जान*

*देवदूत बना पुलिस का जवान,आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की बचाई जान*

बीजपुर /सोनभद्र( संदीप राय )

बीजपुर थाना क्षेत्र के नकटू जंगल में बुधवार की शाम बीजपुर पुलिस के एक आरक्षी ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान बचा ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायकॉलोनी बीजपुर निवासी संदीप कुमार का अपनी पत्नी सोनी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और नकटू जंगल पहुंचकर एक पेड़ पर गमछा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। आसपास मौजूद लोग घटना देख रहे थे, लेकिन कोई उसे बचाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था।इसी दौरान एक राहगीर ने बीजपुर थाने में तैनात आरक्षी चंदन सिंह यादव को मोबाइल फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षी चंदन सिंह यादव बिना देर पांच मिनट के अंदर किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंटीले तारों की बाधा पार कर जोखिम उठाते हुए युवक तक पहुंचकर समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया।घटनास्थल पर पहुंची युवक की पत्नी सोनी ने बताया कि घर में मामूली घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके पति आवेश में आकर घर से निकल गए और यह कदम उठाने का प्रयास किया।सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजेश राय एवं उपनिरीक्षक दीनानाथ भी मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाकर शांत कराया तथा आवश्यक अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।आरक्षी चंदन सिंह यादव की सूझबूझ, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र के लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles