*गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र का उपमहानिरीक्षक कारागार मुख्यालय ने किया निरीक्षण*

*गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र का उपमहानिरीक्षक कारागार मुख्यालय ने किया निरीक्षण*
•~ संवेदनशील बंदियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
•~ कारागार में व्यवस्थाओं,स्वच्छता एवं प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर जताया संतोष ,की सराहना

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र।कारागार महानिदेशक पी०सी० मीना के निर्देश पर उप महानिरीक्षक कारागार (मुख्यालय)रामधनी द्वारा गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र का शनिवार को निरीक्षण किया गया। जिला जेल का निरीक्षण तकरीबन दो घन्टे तक चला।
निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक कारागार द्वारा कारागार की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सी०सी०टी०वी० कैमरों की क्रियाशीलनता, मुख्य प्राचीर की स्थिति, सुरक्षा कर्मियों एवं अधिकारियों के स्वीकृत क्षमता और इसके सापेक्ष तैनाती,भोजन की गुणवत्ता की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उन्होंने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय, किशोर एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया गया ।अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की कार्यशीलता की जांच की और सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत अधिकारों ने कारागार में व्यवस्थाओं स्वच्छता एवं प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की।
इस मौके पर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि संवेदनशील बंदियों के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाये तथा कारागार में सुरक्षा एवं अनुशासन की व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ बनायी रखी जाये। इस बाबत जेल अधीक्षक अरूण कुमार मिश्र द्वारा उप महानिरीक्षक कारागार, मुख्यालय को जेल की समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया और समस्याओं के निराकरण के लिए अपने द्वारा किये गये प्रयास की जानकारी भी दी गयी। समग्र रूप से सम्पूर्ण निरीक्षण सकुशल सम्पन्न हुआ और निरीक्षण के दौरान महा निरीक्षक कारागार (मुख्यालय) कारागार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट प्रतीत हुए।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा, जेल चिकित्साधिकारी डा० कुमार गौरव, जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप जेलर शशांक पटेल, उप जेलर गौरव कुमार, उप जेलर सुश्री गरिमा कुमारी व अन्य कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles