
*वनवासी समुदाय के कल्याण के लिए सहकारी समितियो से जुड़ें: नागेंद्र राम*
*वनवासी समुदाय के कल्याण के लिए सहकारी समितियो से जुड़ें: नागेंद्र राम*
•~ वनवासी सेवाश्रम गोविंदपुर,म्योरपुर मे स्टेकहोल्डर्स की गयी परामर्श बैठक
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।अपर जिला सहकारी अधिकारी दुद्धी अजय कुमार द्वारा शनिवार को म्योरपुर के गोविंदपुर मे वनवासी सेवाश्रम का भ्रमण किया गया।उनके साथ एडीओ म्योरपुर मनोज कुमार भी रहे।पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बनवासी सेवाश्रम, गोविंदपुर, म्योरपुर, सोनभद्र में केंद्रीय रेशम बोर्ड(सेंट्रल सिल्क बोर्ड) के तत्वावधान में राज्य रेशम विभाग(स्टेट सेरीकल्चर डिपार्टमेंट) के सहयोग से स्टेकहोल्डर्स सदस्यों की सहायक निदेशक नागेंद्र राम की उपस्थिति में परामर्श बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख सुश्री शुभा बहन के द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त रेशम से जुड़े कृषक सदस्यों एवं समितियों को लाभप्रद बनाये जाने हेतु सहकारिता विभाग के एडीसीओ अजय कुमार,एडीओ मनोज व सचिव क्रय-विक्रय सहकारी समिति दुद्दी दशरथ कुमार जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी।
एडीसीओ अजय कुमार ने कहा कि वनवासी समुदाय को दीर्घकालिक कल्याण के लिये सहकारी समितियो से जुड़ना श्रेयस्कर है।रेशम उत्पादन के संबंध में तकनीकी जानकारी डॉ.हरेंद्र कुमार यादव द्वारा दी गयी और उपस्थित प्रगतिशील कृषकों, जैसे-रामानंद,मोहन यादव,चंद्रदेव, विजय कुमार, नंदलाल,वीरशाह आदि से गुणवत्तापूर्ण रेशम उत्पादन एवं आय अर्जित करने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।कार्यक्रम के अंत में बनवासी संस्था की अध्यक्षा द्वारा वैज्ञानिकों की फसल की अवधि में उपस्थिति, तकनीकी
सावधानियां,कीटनाशक उपचार एवं अन्य गंभीर पहलुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।सहायक निदेशक, रेशम निदेशालय-लखनऊ आशुतोष कुमार व वैज्ञानिक केंद्रीय रेशम विभाग डा. देवाशीष चट्टोपाध्याय, एसडीओ,रेशम विभाग सूबेदार ने भी कृषकों को सम्बोधित किया और बहुमूल्य सुझाव दिये।कार्यक्रम के अंत में सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार द्वारा सभी उपस्थित कृषक बंधुओं,अतिथियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।











