*निर्धारित समय पर नहीं खुलता है सलखन का सामुदायिक शौचालय*

*निर्धारित समय पर नहीं खुलता है सलखन का सामुदायिक शौचालय*
•~ ग्रामीण खुले में शौच करने को विवश

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*

सलखन-सोनभद्र।सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलखन के मुख्य बाजार स्थित तालाब के भीटें पर बना सामुदायिक शौचालय के निर्धारित समय पर संचालित न होने से ग्रामीणों को खुले में शौच करने के लिए विवश होना पड़ रहा है,इससे ग्रामीणों ने तीव्र आक्रोश व्याप्त है। शौचालय पर प्रदर्शित समय- सारणी के अनुसार इसे प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक तथा सायं 4बजे से 8 बजे तक खुला रहना चाहिए, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इस समय-सारणी का नियमानुसार पालन नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों के माने तो शौचालय केयर टेकर देवंती शौचालय की चाबी आस-पास के दुकानदारों को देकर चली जाती हैं। दुकानदार लगभग सुबह 10बजे आने पर शौचालय खोलते हैं, जिससे सुबह के समय शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी केवल बोर्ड तक सीमित रह गई है, जबकि वास्तविक संचालन इससे विपरीत हो रहा है। इस संबंध में विजय, महेंद्र, जितेंद्र, अनिल, श्याम, मोहन सहित अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा शौचालय को निर्धारित समय पर संचालित कराने की मांग की है ताकि सुलभ शौचालय का निर्धारित समय पर उपयोग किया जा सके। देखना अब यह है कि इस दिशा में कहा तक पहल हो पाता है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles