
*सलखन मे 16.50 लाख की लागत से बनी नाली पहली ही बारिश में टूटकर ध्वस्त*
*सलखन मे 16.50 लाख की लागत से बनी नाली पहली ही बारिश में टूटकर ध्वस्त*
•~ ग्रामीणों ने जांच की उठायी मांग
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*
सलखन-सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलखन के शिवल्ला टोला में जिला पंचायत सोनभद्र द्वारा निर्मित पंचम राज्य वित्त/15वां वित्त योजनांतर्गत लगभग ₹16.50 लाख की लागत से निर्मित नाली पहली ही बारिश में कई स्थानों से टूटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जहां एक ओर ग्रामीण सवाल उठने लगे हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी धन में लूट- खसोट किए जाने का आरोप लगाया है। नाली टूटकर क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा जल निकासी प्रभावित हो गई है, जिससे आसपास के घरों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया है। जिसके कारण पहली बारिश में ही टूटकर ध्वस्त हो गई। यदि समय रहते इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान पूरे मोहल्ले में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण नवमी मास्टर, मोनू गुप्ता, विजय कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार सहित अनेकों ग्रामीणों ने एक स्वर में जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों, ठेकेदार एवं संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के साथ ही नाली का मानक के अनुरूप पुनः निर्माण कराये जाने की मांग की है।











