
*बीजपुर पुलिस ने आपसी मारपीट व शांति भंग की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार*
*बीजपुर पुलिस ने आपसी मारपीट व शांति भंग की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार*
बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने आपसी विवाद एवं शांति भंग की आशंका के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ एक प्रार्थना पत्र की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान ग्राम डोडहर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी, गाली-गलौज एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रथम पक्ष के राहुल कुमार पुत्र भोला नाथ निवासी ग्राम जरहा, शक्ति कुमार पुत्र सुशील जायसवाल निवासी पिण्डारी टोला सेवकाडाड़, सुमन पत्नी कृष्णा निवासी डोड़हर,द्वितीय पक्ष के रूपा रानी पत्नी अनिकेत, निक्ती पत्नी विज कुमार, संतोष पुत्र स्वर्गीय सुबेदार तथा प्रभावती देवी पत्नी संतोष समस्त निवासीगण ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रकाश कुमार तथा महिला कांस्टेबल रागिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं।











