ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील राबर्ट्सगंज की कार्यकारिणी का हुआ गठन जयनाथ मौर्य बने तहसील अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील राबर्ट्सगंज की कार्यकारिणी का हुआ गठन,जयनाथ मौर्य बने तहसील अध्यक्ष
पत्रकार जय नाथ मौर्या को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष और रामनरेश शुक्ला, बद्री गौतम व विजय शंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) सोनभद्र की तहसील राबर्ट्सगंज इकाई की एक अति महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक बुधवार को स्थानीय किरन बटिका मधुपुर में संपन्न हुई। बैठक में सदर तहसील कार्यकारिणी के मनोनयन और संगठन विस्तार को लेकर उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक का सफल और कुशल संचालन सेराज अहमद एवं बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक के दौरान पत्रकार बृजेश कुमार ने तहसील राबर्ट्स गंज अध्यक्ष पद हेतु पत्रकार जय नाथ मौर्या के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित मनोनयन किए गए। उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, रामनरेश शुक्ला एवं बद्री गौतम। महामंत्री भानु प्रताप ,मुरली दत्त पाठक,धर्मेश मिश्र।
मंत्री मोहन प्रसाद,राघवेंद्र।।

कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह। कार्यकारिणी गठन के उपरांत बैठक में ग्रामीण और क्षेत्रीय पत्रकारों को आ रही समस्याओं तथा उनके हितों के संरक्षण पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे सदर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य पत्रकार एवं संगठन से जुड़े सदस्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।











