
*बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,*
*बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,*
24 घंटे में 1000 एक्स-रे और 120 निःशुल्क डायलिसिस संभव*
चन्दौली अविनाश तिवारी
* बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाते हुए अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर और डिजिटल एक्स-रे सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया है। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से आने वाले हजारों मरीजों को सीधे राहत मिलेगी।
अस्पताल में 10 नई डायलिसिस मशीनों के जुड़ने से अब रोजाना 120 मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क डायलिसिस हो सकेगा, जिससे लंबे समय से चल रही वेटिंग लिस्ट खत्म होगी। इसके साथ ही दो अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीनें स्थापित की गई हैं, जो महज 30 सेकेंड में उच्च
गुणवत्ता वाली इमेज देती हैं। इस नई तकनीक से मरीजों और टेक्नीशियनों को 70% तक कम रेडिएशन का सामना करना पड़ेगा। एक्स-रे क्षमता भी प्रतिदिन 225 से बढ़कर 1000 हो गई है, जिसे जल्द ही 24 घंटे उपलब्ध कराया जाएगा।प्राचार्य डॉ.अमित कुमार,उप प्राचार्य डॉ. नैन्सी पारुल और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।
प्रशासनिक स्तर पर मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एमआरआई मशीन लगाने की भी तैयारी की जा रही है, जिससे गंभीर मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।











